Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
भारत

फर्रुखाबाद:- बंटवारे के विवाद में भाई की हत्या करने वाला भाई व भतीजा गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:- अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर प्रशान्त कुमार के कुशल पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के
Share:
फर्रुखाबाद:- बंटवारे के विवाद में भाई की हत्या करने वाला भाई व भतीजा गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:- अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर प्रशान्त कुमार के कुशल पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कायमगंज पुलिस टीम द्वारा कोतवाली कायमगंज में वांछित अभियुक्तगण शिवराज पुत्र कामता प्रसाद उम्र 52 वर्ष तथा अर्जुन पुत्र शिवराज उम्र 25 वर्ष निवासीगण ग्राम नगला कुम्हारी कोतवाली कायमगंज को मुखविर की सूचना पर टेडीकोन चौराहा कोतवाली कायमगंज से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक विवेचनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हम चारो भाईयों का परिवार आपस मे शामलात की सम्पत्ति का आपस बंटवारा कर रहे थे। बंटवारे के दौरान चारा काटने वाली मशीन को लेकर झगडा गया था। उस झगडे में मुझे भी पैर मे चोट आयी थी। मैंने गुस्से में आकर अपने छोटे भाई जदुनाथ पुत्र कामता प्रसाद निवासी ग्राम नंगला कुम्हारी थाना कायमगंज के सिर मे दिनांक 02 जुलाई 2023 को फावडा मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिनकी दौराने इलाज मृत्यु हो गयी थी ।