Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:टूटा विद्युत पोल बना खतरा, जटवारा मोहल्ला कायमगंज की जनता में आक्रोश, JE जावेद पर गंभीर आरोप

कायमगंज (फर्रुखाबाद),(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 कस्बा कायमगंज के मोहल्ला जटवारा स्थित कब्रिस्तान के पास बीते 15 दिनों से टूटा पड़ा विद्युत पोल लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। उक्त पोल पर अभी भी विद्युत लाइन चालू है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार विद्युत
Share:
फर्रुखाबाद:टूटा विद्युत पोल बना खतरा, जटवारा मोहल्ला कायमगंज की जनता में आक्रोश, JE जावेद पर गंभीर आरोप
Read in your preferred language.

कायमगंज (फर्रुखाबाद),(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 कस्बा कायमगंज के मोहल्ला जटवारा स्थित कब्रिस्तान के पास बीते 15 दिनों से टूटा पड़ा विद्युत पोल लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। उक्त पोल पर अभी भी विद्युत लाइन चालू है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार विद्युत विभाग के जेई जावेद को इसकी सूचना दी गई, परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस डीसीएम वाहन की टक्कर से पोल टूटा था, उससे जेई जावेद द्वारा मोटी रकम वसूल कर ली गई, लेकिन इसके बावजूद पोल को अब तक ठीक नहीं कराया गया। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि जेई जावेद की कार्यशैली बेहद लापरवाह और भ्रष्ट है। विद्युत आपूर्ति अनियमित है—कब बिजली आएगी, कब चली जाएगी, इसका कोई ठिकाना नहीं है।

जनता परेशान, अधिकारी बेपरवाह

गर्मी के इस मौसम में बिजली की लगातार कटौती से आम जनता त्रस्त है। बावजूद इसके, न तो एसडीओ और न ही एक्सईएन स्तर पर कोई समाधान की दिशा में प्रयास हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की इस उदासीनता ने लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है।

भाकियू (स्वराज) का बड़ा ऐलान

भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने विभागीय भ्रष्टाचार और जनता की उपेक्षा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शीघ्र ही बड़ा आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है। संगठन के प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना और जिला महामंत्री मंजेश यादव ने बताया कि यदि समय रहते टूटे पोल की मरम्मत और विद्युत आपूर्ति को नियमित नहीं किया गया तथा जेई जावेद के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन मजबूर होकर सड़कों पर उतरेगा। इसके लिए समस्त उच्चाधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

आंदोलन की चेतावनी से हलचल

भाकियू (स्वराज) द्वारा आंदोलन की चेतावनी के बाद स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग में हलचल तेज हो गई है। अब देखना यह है कि विभागीय अधिकारी स्थिति को संज्ञान में लेकर कोई ठोस कदम उठाते हैं या जनता को आंदोलन के रास्ते पर उतरना पड़ेगा।