Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद: भाकियू भानू ने ईओ कायमगंज का पुतला दहन कर समस्याओं का निदान ना होने पर, अनिश्चितकालीन धरना।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2025 को भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत मोहल्ला जवाहरगंज कायमगंज कार्यालय पर हुई। जिसका संचालन प्रताप सिंह गंगवार द्वारा किया गया। आज की पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर पालिका परिषद कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद में लव कुमार मिश्रा की नियुक्ति हुई है
Share:
फर्रूखाबाद: भाकियू भानू ने ईओ कायमगंज का पुतला दहन कर समस्याओं का निदान ना होने पर, अनिश्चितकालीन धरना।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2025 को भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत मोहल्ला जवाहरगंज कायमगंज कार्यालय पर हुई। जिसका संचालन प्रताप सिंह गंगवार द्वारा किया गया। आज की पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर पालिका परिषद कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद में लव कुमार मिश्रा की नियुक्ति हुई है तब से जनहित के कोई भी कार्य नहीं हो रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा कई बार मांग पत्र नगर पालिका को प्रस्तुत किये लेकिन ईओ कोई कार्य नहीं करना चाहता है। भ्रष्टाचार में लीन रहता है। भाकियू भानू द्वारा नगर में बढ़ रहे अतिक्रमण की समस्या को उठाया। 25 अप्रैल 2025 को मांग पत्र प्रस्तुत किया गया। किसी भी बिंदु पर कार्रवाई नहीं होती। चिलचिलाती धूप में चौराहा से लेकर पुलग़ालिब तक अतिक्रमण है। नगर पालिका द्वारा फुटपाथों पर अवैध कब्जा करवा रखा है। वहीं कटखने बंदर नगर में है। जिससे कस्बा कायमगंज और आसपास कइयों की जान चली गई। नगर पालिका पानी टंकी में सुधा गंगवार के मकान पर यूकेलिप्टस का पेड़ उस विधवा बेसहारा की छत पर अच्छादित है। कई बार सुधा गंगवार और भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा नगर पालिका में संपर्क किया। डॉ शरद गंगवार अध्यक्ष नगर पालिका से आदेश करवा कर दिया। एक साल से ज्यादा हो गया कार्यवाही नहीं हुई।पत्ते टूट कर उनकी छत पर गिरते हैं वहीं करीब 15 वर्ष से पानी टंकी की सफाई नहीं हुई करीब 65 साल पुरानी पाइप लाइनों से गंदा पानी आ रहा है। नगरवासी गंदा पानी पीने को मजबूर है। गंदे पानी से लोगों का हाजमा खराब हो रहा है।

आवारा जानवर आवारा कुत्ते जानलेवा हो चुके हैं। उनको पकड़वाया जाए।नालियां नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। जरा बरसात होने पर बरसाती पानी सड़कों पर चलता है। मोहल्ला जवाहरगंज में ब्रैकेट संख्या 2 का बल्ब वर्षों से खराब है। कई बार समस्या से अवगत कराया गया है।कस्बा कायमगंज में कई कुत्ता पालक है जिसका नगर पालिका द्वारा उनका रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया। ऐसे कुत्तापालक सुबह-सुबह अपने जानवरों को टहलाने आते हैं। जो सड़क पर गंदगी फैला रहे हैं। वहीं मोहल्ला जवाहरगंज में एक कुत्तापालक के यहां बिना किसी रजिस्ट्रेशन के विदेशी प्रजाति के आधा दर्जन के लगभग कुत्ते पले हुए हैं। मोहल्ला जवाहरगंज में किसकी अनुमति से सड़कों पर दुकान लग रही है? नगर पालिका कर्मचारी मृत्यु प्रमाण पत्र दाखिल खारिज करने के लिए मोटी रकम की मांग किसके आदेश पर मांगते हैं? जाहिर है कि की नगर पालिका में सुविधा शुल्क दे दो तभी कार्य होगा।तमाम मकान की लिखा पड़ी बैनामा हो चुका है नगर पालिका बिना सुविधा शुल्क लिए दाखिल खारिज नहीं कर रही है ऐसी ही तमाम समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु कायमगंज में ईओ लव कुमार मिश्रा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का पुतला दहन कर रही है। कि सुधर जाओ ईओ साहब मेरी चेतावनी है नहीं सुधरे और समस्या का निदान यदि तत्काल नहीं होता है तो अनिश्चितकाल धरना प्रदर्शन होगा। जब तक ईओ नगर पालिका कायमगंज के पद से हटा नहीं दिया जाता इसलिए जिलाधिकारी से मांग है कि 25/4/25 को दिए ज्ञापन पर तत्काल कार्यवाही करायें। इस मौके पर गोपाल तिवारी प्रदेश महासचिव, मुन्नालाल सक्सेना जिला प्रभारी, प्रताप सिंह गंगवार जिला संगठन सचिव,रामवीर जिला सचिव, विनीत कुमार जिला मीडिया प्रभारी,महिपाल सिंह तहसील उपाध्यक्ष,नीरज सक्सेना, आयुष सक्सेना, रामलाल गुप्ता,राजेश शर्मा, अनुज, जवाहरलाल, विनोद राजपूत,प्रवेश यादव आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।