Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत का मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2025 दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र राजपूत का भोजपुर विधानसभा के मोहम्मदाबाद व नीम करोली मंडल में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र राजपूत भोजपुर विधानसभा के मोहम्
Share:
फर्रुखाबाद:भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत का मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2025 दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र राजपूत का भोजपुर विधानसभा के मोहम्मदाबाद व नीम करोली मंडल में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र राजपूत भोजपुर विधानसभा के मोहम्मदाबाद मंडल में पहुंचे जहां पर मोहम्मदाबाद मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह राठौर के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने मोहम्मदाबाद चौराहे पर नवनिर्वाचित जिलाअध्यक्ष का माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया एवं मिष्ठान वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम योगी- मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। व्यापारी नेता प्रदीप कौशल उर्फ सवली के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा भाजपा के संगठन की यह खूबी है कि वह अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता को संगठन में कार्य करने का अवसर देती है। मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को संगठन का दायित्व दिया है जिसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया जाएगा।

इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह सुनील राठौर राजेश गौतम आर्यन राजावत अमन राजावत शिवमोहन सिंह अंशुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। मोहम्मदाबाद के नीम करोली मंडल में मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके उपरांत नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष संकिसा के साथ पहुंचे जहां पर संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सभासदों ने फतेहचंद वर्मा का स्वागत किया।

  संकिसा नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है। जिसके पास कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा समूह है जहां पर सभी कार्यकर्ता एक परिवार के रूप में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत और ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करते हैं देश और प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकार चल रही है सुशासन और विकास की नीति पर चलकर बीजेपी लोक कल्याण के कार्य कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए फैसलों ने एक नए भारत का निर्माण किया है। आगामी पंचायत एवं 2027 के विधानसभा के चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ विजय श्री हासिल करेगी सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद को भुलाकर केवल संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। ताकि आगे आने वाले समय में कोई भी अन्य राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के आगे टिक ना सके।

   इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी रवि बाजपेई शील चंद्र राजपूत विकास कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे। सेंट्रल जेल चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभय कठेरिया के नेतृत्व में एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अमित राजपूत भी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष ने फतेहगढ़ स्थित डाक बंगले पहुंचकर पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ अरुण कुमार सक्सेना से मुलाकात की। पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र राजपूत को शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, नगर पंचायत संकिसा अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, अभिषेक बाथम, गोपाल राठौर आदि लोग मौजूद रहे।