Tuesday, 15 September 2026 | 2:20 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:घायल बछड़े की मदद के लिए भाजपा मीडिया प्रभारी राहुल राठौर आगे आए

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 फतेहगढ़ पशु चिकित्सक अस्पताल के पास एक गाय का बछड़ा एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय निवासियों ने इस घटना की सूचना कई बार फतेहगढ़ के पशु चिकित्सक सुनील कुमार को दी, लेकिन मौके पर कोई चिकित्सीय मदद नहीं पहुंच सकी। लाचार ग्रामीणों ने अंततः प्
Share:
फर्रुखाबाद:घायल बछड़े की मदद के लिए भाजपा मीडिया प्रभारी राहुल राठौर आगे आए
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 फतेहगढ़ पशु चिकित्सक अस्पताल के पास एक गाय का बछड़ा एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय निवासियों ने इस घटना की सूचना कई बार फतेहगढ़ के पशु चिकित्सक सुनील कुमार को दी, लेकिन मौके पर कोई चिकित्सीय मदद नहीं पहुंच सकी।

लाचार ग्रामीणों ने अंततः प्राइवेट डॉक्टर अंशुल पाठक को बुलाकर घायल बछड़े का इलाज कराया, लेकिन गहरी चोटों के कारण बछड़े की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इस बीच भाजपा फतेहगढ़ मीडिया प्रभारी राहुल राठौर वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने घायल बछड़े को देखकर जानकारी ली तो मौके पर मौजूद गौ-रक्षक गोलू माथुर ने बताया कि इस घटना की सूचना तीन दिनों से नगर पालिका फतेहगढ़ के विनय कुमार को दी जा रही है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ बहाने बनाए जा रहे हैं।

राहुल राठौर ने तुरंत नगर पालिका अधिकारी विनय कुमार से फोन पर बात की और सख्त निर्देश दिए कि एक घंटे के भीतर घायल बछड़े को हर हाल में गौशाला में पहुंचाया जाए। उनकी पहल के बाद मात्र 20 मिनट के अंदर नगर पालिका की गाड़ी मौके पर पहुंची और बछड़े को गौशाला भेज दिया गया।

इस मौके पर राहुल राठौर ने प्राइवेट डॉक्टर अंशुल पाठक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि –

“समाज को अंशुल पाठक जैसे सेवाभावी और जिम्मेदार व्यक्तियों की जरूरत है। उन्होंने जिस तत्परता से घायल बछड़े की मदद की, वह अनुकरणीय है।”

घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि जब पशु चिकित्सक और नगर पालिका जैसे जिम्मेदार विभाग उपलब्ध हैं, तो आम नागरिकों और समाजसेवियों को ही क्यों आगे आकर जिम्मेदारी निभानी पड़ती है।

 इस मामले ने नगर पालिका और पशु चिकित्सक विभाग की लापरवाही को उजागर किया है, वहीं स्थानीय लोगों ने राहुल राठौर और अंशुल पाठक की तत्परता की प्रशंसा की है।