Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ के नगला दीना शक्ति केंद्र में भाजपा मंडल की बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी मंडल के शक्ति केंद्र नगला दीना में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना रहा। बैठक का आयोजन मदन कुमार द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष
Share:
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ के नगला दीना शक्ति केंद्र में भाजपा मंडल की बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी मंडल के शक्ति केंद्र नगला दीना में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना रहा।

बैठक का आयोजन मदन कुमार द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डीएस राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और आने वाले समय में जनसंघर्षों के माध्यम से जनता का विश्वास और भी मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने पार्टी के मिशन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें पिंकू राठौर, संजीव राठौर, सतीश त्रिवेदी, मणि सिंह भदौरिया, धम्मू सिंह और विजय पांडे प्रमुख रहे। सभी ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार साझा किए और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

बैठक के दौरान शक्ति केंद्र स्तर पर बूथ सशक्तिकरण, नए मतदाताओं से संवाद, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार, और समाज के सभी वर्गों से जुड़ाव जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं में बैठक को लेकर उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुटता के साथ पार्टी की नीति और नीयत को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।