Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:भाजपा ने जिला व मंडल स्तर पर प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन कर, देश के पहले गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती को मनाया

फर्रुखाबाद,आज 31 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिला एवं मंडल स्तर पर देश के पहले गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 148 वी जन्म जयंती को मनाया जिला स्तर पर प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन हुआ एवं मंडल स्तर पर मंडलों में स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्प
Share:
फर्रुखाबाद:भाजपा ने जिला व मंडल स्तर पर प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन कर, देश के पहले गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती को मनाया
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,आज 31 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिला एवं मंडल स्तर पर देश के पहले गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 148 वी जन्म जयंती को मनाया जिला स्तर पर प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन हुआ एवं मंडल स्तर पर मंडलों में स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए। सदर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष विकास पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ता पटेल पार्क पहुंचे जहां पर स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता,जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए।
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ।
दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा देश के प्रथम गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता और अखंडता के सूत्र में बांधने का कार्य किया था। सरदार पटेल अगर देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो आज देश की तस्वीर बदल गई होती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल के विचारों को लेकर चल रहे हैं उन्होंने सरदार पटेल को जीवंत रखने के लिए सरदार पटेल की विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाने का कार्य किया जो देश के लिए गौरव है।
पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटिहार ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है सरदार पटेल ने देश की आजादी में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। भाजपा सरकार निरंतर लोह पुरुष के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा सरदार पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना योगदान व देश की एकता अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। कांग्रेस ने सरदार पटेल के नाम का इस्तेमाल किया और वोट प्राप्त किया लेकिन भाजपा ने उनके सिद्धांतों पर चलकर देश को एक सुशासन की सरकार दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाकर भारत के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया। देश की आजादी के बाद उन्होंने 562 रियासतों को भारत में जोड़ने का कार्य किया। प्रत्येक कार्यकर्ता को सरदार पटेल के विचारों को अपनाना चाहिए। जिला अध्यक्ष ने बताया जिले के सभी मंडलों में सरदार पटेल की जयंती का आयोजन हुआ है जगह-जगह स्थापित सरदार पटेल की मूर्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धांजलि देने का कार्य किया है।
इस अवसर पर संगोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री डॉ प्रभात अवस्थी, वरिष्ठ नेता डॉक्टर रजनी सरीन एवं राजपूताना ग्रुप अध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने भी विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला मंत्री अतुल दीक्षित ,जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रिशिपाल सिसोदिया, जिला मंत्री गुरुचरण आजाद, जिला मंत्री अशनील दिवाकर, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।