Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
भारत

फर्रूखाबाद:बाइक सवार बदमाशों ने की किराना व्यापारी के साथ लूट और जान से मारने की कोशिश ।

कायमगंज में किराना दुकानदार प्रशांत वर्मा के साथ बीती रात लगभग 9 बजे लूट और मारपीट की घटना हुई।जिसमें प्रशांत को गम्भीर चोट आई है। प्रशांत शाम को अपनी दुकान बंद करके अपने घर अल्लाहपुर जा रहे थे तभी अल्लाहपुर के निकट राधास्वामी आश्रम के पास मोटरसाइकिलो से सवार बदमासो ने उन्हें घेर लिया और लाठी और लोह
Share:
फर्रूखाबाद:बाइक सवार बदमाशों ने की किराना व्यापारी के साथ लूट और जान से मारने की कोशिश ।
Read in your preferred language.


कायमगंज में किराना दुकानदार प्रशांत वर्मा के साथ बीती रात लगभग 9 बजे लूट और मारपीट की घटना हुई।जिसमें प्रशांत को गम्भीर चोट आई है। प्रशांत शाम को अपनी दुकान बंद करके अपने घर अल्लाहपुर जा रहे थे तभी अल्लाहपुर के निकट राधास्वामी आश्रम के पास मोटरसाइकिलो से सवार बदमासो ने उन्हें घेर लिया और लाठी और लोहे की रॉड से जानलेबा हमला कर दिया । बदमाशो ने प्रशांत का रुपये से भरा झोला और जंजीर छीन ली। और रास्ता सुनसान होने का फायदा उठाकर बदमाश भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने कायमगंज कोतवाली में सूचना दी । पुलिस ने कोई सुनवाई न कर परिजनों को टरका दिया । काफी कोशिश के बाद कायमगंज अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया । जहाँ से प्रशांत को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रिफर कर दिया गया । प्रशांत के साथ 5 माह पहले भी लूट की कोशिश हो चुकी थी । जिस पर पुलिस ने कोई संज्ञान नही लिया था । परिजनों ने बताया कि इस इससे पहले कई बार जान से मारने की धमकियां मिलती रहती थी।
कायमगंज क्षेत्र में आये दिन लूट और मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है।