Tuesday, 15 September 2026 | 7:15 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:शमशाबाद में बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 जनपद के थाना शमशाबाद क्षेत्र में मंगलवार देर शाम ढाई घाट–शमशाबाद मार्ग पर ग्राम बिरिया डाडा के पास बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाज़ुक देखते हुए डॉ
Share:
फर्रुखाबाद:शमशाबाद में बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 जनपद के थाना शमशाबाद क्षेत्र में मंगलवार देर शाम ढाई घाट–शमशाबाद मार्ग पर ग्राम बिरिया डाडा के पास बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाज़ुक देखते हुए डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर जिले के थाना कलान अंतर्गत ढाकलालपुर गांव निवासी भारत सिंह पुत्र हरिश्चंद्र एवं सुरजन पुत्र किताब सिंह किसी काम से शमशाबाद आए थे। लौटते समय उनकी बाइक एक ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही शमशाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।