Tuesday, 15 September 2026 | 5:34 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:डीएम की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, स्कूल चलो अभियान में 25 हजार से अधिक नामांकन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और कई अहम निर्देश दिए गए। बैठक में बीएसए ने अवगत कराया कि स्कूल चलो अभ
Share:
फर्रुखाबाद:डीएम की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, स्कूल चलो अभियान में 25 हजार से अधिक नामांकन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और कई अहम निर्देश दिए गए।

बैठक में बीएसए ने अवगत कराया कि स्कूल चलो अभियान 2025-26 में अब तक 25,846 बच्चों का नामांकन हो चुका है।

पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत निर्धारित 200 सोलर सिस्टम में से 70 लगाए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय दुर्गुपुर की डीपीआर तैयार हो गई है और बजट कार्यदायी संस्था को हस्तांतरित कर दिया गया है।

सिवारा खास में भूमि चिन्हित कर ली गई है और मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का कार्य प्रगति पर है।

विद्यालयों को कंपोजिट ग्रांट भेजी जा रही है और सभी पाठ्यपुस्तकों का वितरण पूर्ण हो गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सभी विद्यालयों में बाउंड्रीवाल और किचन शेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कंपोजिट ग्रांट के बेहतर उपयोग के लिए कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा गया।

बैठक में यह भी बताया गया कि निर्धारित 1,46,400 बच्चों के सापेक्ष अब तक 1,34,300 बच्चों के आधार कार्ड बन चुके हैं। वहीं, 219 जर्जर भवनों में से 194 की मूल्यांकन आख्या प्राप्त हो चुकी है, जिन्हें जल्द नीलामी के लिए प्रस्तावित किया गया है।

बैठक में पीडी डीआरडीए, बीएसए, डीआईओएस, डिप्टी सीएमओ, खंड शिक्षा अधिकारी और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 यह समीक्षा बैठक शिक्षा विभाग की योजनाओं और कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।