Tuesday, 15 September 2026 | 3:31 AM
भारत

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बैंक चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था पर खास जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बैंक चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था पर खास जोर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अभियान के दौरान बैंकों में लगे CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली, इमरजेंसी अलार्म की स्थिति एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। साथ ही बैंक में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी की गई ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को पहले ही रोका जा सके।

एसपी आरती सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बैंक सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैंकों में तैनात गार्डों को भी चौकस रहने एवं हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस के इस अभियान से बैंक ग्राहकों में भरोसा बढ़ा है और लोग स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।