Tuesday, 15 September 2026 | 12:33 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत ग्राम बदनपुर में जागरूकता चौपाल आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 दिसम्बर 2025 मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय एवं महिला थानाध्यक्ष फतेहगढ़ के नेतृत्व में थाना राजेपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बदनपुर में एक विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेषकर महिलाओं
Share:
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत ग्राम बदनपुर में जागरूकता चौपाल आयोजित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 दिसम्बर 2025 मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय एवं महिला थानाध्यक्ष फतेहगढ़ के नेतृत्व में थाना राजेपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बदनपुर में एक विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा अपराध-निरोध के प्रति जागरूक करना रहा।

चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी। इसमें घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, ईव-टीजिंग की रोकथाम तथा साइबर क्राइम से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को यह समझाया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में वे कानून की सहायता कैसे प्राप्त कर सकती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के उपयोग और महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या की स्थिति में निर्भय होकर इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें, पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए तत्पर है।

इस जागरूकता चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा के प्रति विश्वास, महिला सशक्तिकरण और अपराध-मुक्त समाज की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।