Tuesday, 15 September 2026 | 3:53 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:एएसपी डॉ. संजय सिंह ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों को अनुशासन व फिटनेस का दिया संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवम्बर 2025 जनपद के पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह द्वारा साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की कदमताल, वेश-भूषा, अनुशासन तथा परेड कौशल की बारीकी से समीक्षा की। डॉ. संजय सिंह ने कहा क
Share:
फर्रुखाबाद:एएसपी डॉ. संजय सिंह ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों को अनुशासन व फिटनेस का दिया संदेश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवम्बर 2025 जनपद के पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह द्वारा साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की कदमताल, वेश-भूषा, अनुशासन तथा परेड कौशल की बारीकी से समीक्षा की।

डॉ. संजय सिंह ने कहा कि “शारीरिक व मानसिक रूप से फिट पुलिसकर्मी ही जनता की सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।” इसी उद्देश्य से उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम और दौड़ में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस लाइन में उपस्थित सभी जवानों ने फिटनेस रन में भाग लिया।

परेड के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षियों की पीटी और परेड का भी निरीक्षण किया गया। एएसपी ने उन्हें अनुशासन, नियमों की पालना तथा कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर विस्तार से ब्रीफ किया। परेड के उपरांत एएसपी ने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, पुलिस मेस की साफ-सफाई एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस लाइन के आवासीय परिसर का भी भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया कि परिसर की स्वच्छता, अनुशासन और सामूहिक सहयोग की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि पुलिस विभाग की छवि और सेवा की गुणवत्ता और बेहतर बन सके।