Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:आप ने यूपी में संगठन विस्तार के तहत विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट जितेन्द्र सिंह शाक्य को किया नियुक्त।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से 10 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। यह नियुक्तियाँ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एवं प्रदेश प्
Share:
फर्रुखाबाद:आप ने यूपी में संगठन विस्तार के तहत विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट जितेन्द्र सिंह शाक्य को किया नियुक्त।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से 10 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। यह नियुक्तियाँ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एवं प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव द्वारा अधिकृत पत्र के माध्यम से की गईं।

घोषणा के अनुसार, फर्रुखाबाद जनपद से एडवोकेट जितेन्द्र सिंह शाक्य को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री शाक्य लंबे समय से सामाजिक एवं विधिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और आम आदमी पार्टी की नीतियों व जनहित की लड़ाइयों से जुड़े रहे हैं। उनकी नियुक्ति को जिले के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का विषय बताया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त जिन अन्य जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं, उनमें कुशीनगर, अम्बेडकरनगर, चित्रकूट, जालौन, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मऊ और बदायूं शामिल हैं। प्रत्येक जिले के लिए अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जो पार्टी के विधिक ढांचे को मज़बूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नव नियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:

1. एड. शंभू करूण – जिलाध्यक्ष, कुशीनगर

2. एड. निखिल गुप्ता – जिलाध्यक्ष, अम्बेडकरनगर

3. एड. संजय करवरिया – जिलाध्यक्ष, चित्रकूट

4. एड. अक्षय श्रीवास्तव – जिलाध्यक्ष, जालौन

5. एड. प्रमोद कुमार – जिलाध्यक्ष, आगरा

6. एड. अमित गर्ग – जिलाध्यक्ष, फिरोजाबाद

7. एड. रंजीत सिंह – जिलाध्यक्ष, इटावा

8. एड. राजेश कुमार – जिलाध्यक्ष, मऊ

9. एड. जितेन्द्र सिंह शाक्य – जिलाध्यक्ष, फर्रुखाबाद

10. एड. दिनेश शर्मा – जिलाध्यक्ष, बदायूं

प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव ने विश्वास जताया कि ये नियुक्तियाँ प्रदेश संगठन को नई गति देंगी और पार्टी की उपस्थिति को जमीनी स्तर पर मज़बूत करेंगी।