Tuesday, 15 September 2026 | 3:41 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने धरपकड अभियान चला कर तमाम बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा किये सीज

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 20 अप्रैल 2025 शासन के आदेश पर बिना रजिस्ट्रेशन तथा डाइविंग लाइसेंस के सडको पर ई -रिवशा (टिररी) चला रहे लोगो के खिलाफ परिवहन विभाग की ओर से ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया गया।  इस दौरान बडी तादाद मे कई स्थानों से ई-रिक्शा पकड कर सीज किये गये। तथा अधिकाश पर जुर्माना लगाया गया। ग
Share:
फर्रुखाबाद: एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने धरपकड अभियान चला कर तमाम बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा किये सीज
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 20 अप्रैल 2025 शासन के आदेश पर बिना रजिस्ट्रेशन तथा डाइविंग लाइसेंस के सडको पर ई -रिवशा (टिररी) चला रहे लोगो के खिलाफ परिवहन विभाग की ओर से ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया गया।  इस दौरान बडी तादाद मे कई स्थानों से ई-रिक्शा पकड कर सीज किये गये। तथा अधिकाश पर जुर्माना लगाया गया।

गौरतलब है, कि फर्रुखाबाद जनपद मे धडल्ले से ई-रिक्शा सडको पर चल रहे है। तमाम ई रिक्शा नाबालिक युवक चला रहे है। तो कई  ई-रिक्शा 60 साल से भी ऊपर के लोग चला रहे है। जिससे कई जगहो पर आकस्मिक दुर्घटना भी घटित हो जाती है। तमाम  ई-रिक्शा (टिररी) चालको का सत्यापन ना होने से दुर्घटनाओं घटित हो जाने पर पकड मे नही आते है। आंकडो पर नजर डाले तो जिले  में लगभग 6000 ई-रिक्शा पंजीकृत है। जब कि पुलिस सत्यापन नंबर के ही शहर में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चल रहा है। एआरटीओ प्रशासन बृजेंद्र नाथ चौधरी व एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत में सेंट्रल जेल चौराहा, कादरी गेट, छोटी जेल चौराहा, पांचाल घाट, ठंडी सड़क, रेलवे स्टेशन ,आदि स्थानों पर ई-रिक्शा के खिलाफ धरपकड अभियान चलाया।  इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन के चलते पाए गए कई  ई- रिक्शा जिनका कोई कागज नहीं मिला। तथा अपना ड्राइविंग लाइसेंस नही दिखा पाए। और ना ही पंजीयन प्रमाण पत्र दिखा पाए। सभी को सीज कर एआरटीओ कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया है।