Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 थाना राजेपुर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत आज थाना राजेपुर से एंटी रोमियो टीम / मिशन शक्ति दल द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में पहु
Share:
फर्रुखाबाद:एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 थाना राजेपुर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत आज थाना राजेपुर से एंटी रोमियो टीम / मिशन शक्ति दल द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

टीम ने भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में पहुंचकर वहां मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

पुलिस दल ने महिलाओं को निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी —

? महिला हेल्पलाइन नंबर – 181

? वूमेन पावर लाइन नंबर – 1090

? पुलिस आपातकालीन सेवा – 112

? बाल सहायता हेल्पलाइन – 1098

? साइबर हेल्पलाइन – 1930

? मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076

टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि “निडर रहना ही सबसे बड़ी शक्ति है।” मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनके प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।कार्यक्रम के दौरान बाजार में मौजूद स्थानीय नागरिकों, छात्राओं और व्यापारियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियानों से महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा का भाव बढ़ता है।