Tuesday, 15 September 2026 | 4:19 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:खानपुर पंचायत में अन्नपूर्णा भवन बना सफेद हाथी, अब तक शुरू नहीं हो सका उपयोग।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 बढ़पुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खानपुर में लाखों रुपये की लागत से निर्मित अन्नपूर्णा भवन महीनों से तैयार खड़ा है, लेकिन अब तक इसका उपयोग शुरू नहीं हो सका है। सरकार की मंशा के अनुसार ग्रामीणों को उचित दर पर राशन वितरण इसी भवन से होना था, मगर कोटेदार अब भ
Share:
फर्रुखाबाद:खानपुर पंचायत में अन्नपूर्णा भवन बना सफेद हाथी, अब तक शुरू नहीं हो सका उपयोग।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 बढ़पुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खानपुर में लाखों रुपये की लागत से निर्मित अन्नपूर्णा भवन महीनों से तैयार खड़ा है, लेकिन अब तक इसका उपयोग शुरू नहीं हो सका है। सरकार की मंशा के अनुसार ग्रामीणों को उचित दर पर राशन वितरण इसी भवन से होना था, मगर कोटेदार अब भी अपने घर से ही राशन का वितरण कर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि भवन तैयार होने के बावजूद उसका इस्तेमाल न होना नियमों की खुलेआम अनदेखी है। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उचित दर विक्रेता द्वारा अन्नपूर्णा भवन की जगह निजी घर से राशन बांटना पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है।

गोपनीय सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी को करने की तैयारी चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकार ने लाखों रुपये खर्च करके अन्नपूर्णा भवन तैयार कराया है तो उसका उपयोग होना चाहिए, ताकि लाभार्थियों को सुविधा मिले और व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

गौरतलब है कि अन्नपूर्णा भवन का निर्माण ग्रामीणों को बेहतर सुविधा और राशन वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से किया गया था। लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद भवन का ताला तक नहीं खोला गया है। इससे यह भवन फिलहाल सिर्फ एक शोपीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अन्नपूर्णा भवन से ही राशन वितरण सुनिश्चित कराया जाए और जिम्मेदार कोटेदार पर कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है।