Tuesday, 15 September 2026 | 1:23 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:ई-रिक्शा के सत्यापन एवं यूनिक कोड के फायदे पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2025 जनपद में अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं उनके अनावरण हेतु जनपद फतेहगढ़ पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चालकों/स्वामियों का सत्यापन कर ई-रिक्शा यूनिक कोड प्रदान किये जा रहे है। क्योकिं आम जनता जब ई-रिक्शा से यात्रा करती है तो यात्रा के दौरान यात्रियों का सामान ई-रिक्शा
Share:
फर्रुखाबाद:ई-रिक्शा के सत्यापन एवं यूनिक कोड के फायदे पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2025 जनपद में अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं उनके अनावरण हेतु जनपद फतेहगढ़ पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चालकों/स्वामियों का सत्यापन कर ई-रिक्शा यूनिक कोड प्रदान किये जा रहे है। क्योकिं आम जनता जब ई-रिक्शा से यात्रा करती है तो यात्रा के दौरान यात्रियों का सामान ई-रिक्शा में छूट जाने पर या कोई अपारधिक घटना होने पर यात्री ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नम्बर नही बता पाते थे। जिससे यात्रियों के सामान की खोजबीन नही हो पाती थी और अपराधिक घटनाओं का अनावरण समय से नही हो पाता था। इसके अतिरिक्त ई-रिक्शा का कोई रुट निर्धारित नही था जिससे कहीं-कहीं काफी संख्या में ई-रिक्शा होने के कारण शहर में जाम की समस्या भी उत्पन्न होती थी। अतः जनपद फतेहगढ़ की आम जनता की इन समस्याओ के निराकरण हेतु जनपदीय पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा सभी ई-रिक्शा का सत्यापन करते हुए सभी पर विशिष्ट पहचान (यूनिक आइडेंटिफिकेशन) के लिए यूनिक कोड प्रदान किये जा रहे है। प्रत्येक ई-रिक्शा में यूनिक कोड व चालक का नाम विंड शील्ड के आगे तथा पीछे वाली पंजीकरण प्लेट के पास लगाया गया है। जो स्पष्ट और बडे अक्षरो में है, जिसे यात्रियों द्वारा आसानी से देख कर याद किया जा सकेगा। इस पर यातायात पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए जपनद फतेहगढ़ में लगभग 4251 ई-रिक्शा पर यूनिक कोड व उनके चालक का नाम दर्ज किया गया और ई-रिक्शा के कोड के मुताबिक सभी ई-रिक्शा के विभिन्न रुट भी निर्धारित किये गये जिसका डाटा यातायात कार्यालय जनपद फतेहगढ में ई-रिक्शा के कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट आदि संग्रहित किया गये है।

यूनिक कोड के फायदे के बारे यातायात पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया जिससे आम जनता यात्रा करते समय ई-रिक्शा के यूनिक कोड को याद कर ले, यदि किसी यात्री के साथ कोई घटना होती है तो पुलिस को यूनिक कोड से अवगत कराने पर पुलिस द्वारा सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जा सके। इस अभियान के तहत जनपदीय पुलिस / यातायात पुलिस द्वारा कुल 2180 वाहनो का चालान किया गया तथा 19 ई-रिक्शा सीज किये गये।

ई-रिक्शा में यूनिक कोड की कार्यवाही से जनपद में यातायात प्रबंधन में सुधार हुआ है और यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी काफी मदद मिली है। आम जनता यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा के यूनिक कोड के जागरुकता अभियान से प्रभावित हो कर यूनिक कोड के बारे में जानकारी करने लगी है और इसके महत्व को समझा है। ई- रिक्शा से सम्बन्धित होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगानें में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। युनिक कोड को ई-रिक्शा में अंकित कर उनका रुट निर्धारित कर दिया गया है जिससे शहर में जाम की समस्या से निजात मिली है। इसलिए जनपद फतेहगढ़ में यूनिक कोड के माध्यम से कई यात्रियों के सामान ई-रिक्शा में छूटने पर यात्रियों द्वारा यूनिक कोड बताने पर यातायात पुलिस द्वारा उनका सामान बरामद कर उनके स्वामियो को सुपुर्द किया गया है।

जिनमें से कुछ का विवरण निम्न है।

01. यातायात पुलिस द्वारा प्रार्थी आकाश कुमार द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के अनुसार प्रार्थी दिनांक 18.10.2024 को कचहरी के पास से ई-रिक्शा 0994 मे शाम 05.30 बजे के समय फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के लिए बैठा था जिसमे ई-रिक्शा मे भूलवश उसका बॉक्स रह गया था। यातायात पुलिस द्वारा प्रार्थी द्वारा बताये गये ई-रिक्शा यूनिक कोड से ई-रिक्शा मालिक चालक की जानकारी कर प्रार्थी का बॉक्स यातायात पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर पीड़ित को प्रदान किया गया।

02. यातायात पुलिस द्वारा प्रार्थी उदयवीर द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के अनुसार प्रार्थी दिनांक 23.01.2025 को रेलवे स्टेशन क्रासिंग से ई-रिक्शा यूनिक कोड 3497 में तहसील सदर फर्रुखाबाद के लिए बैठा था जिसमे भूलवश ई-रिक्शा में उसका समर पाइप रह गया था। प्रार्थी द्वारा यातायात पुलिस को बताये गये ई-रिक्शा यूनिक कोड से ई-रिक्शा मालिक चालक की जानकारी कर प्रार्थी का समर पाइप यातायात पुलिस द्वारा बरामद कर पीड़ित को प्रदान किया गया।