Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: अमृतपुर विधानसभा कमेटी घोषित सुबोध यादव समर्थित समर्थकों का दबदबा

फर्रुखाबाद गुरुवार को सपा की अमृतपुर विधान सभा कमेटी की घोषण की गयी| जिसमे सर्वाधिक सुबोध यादव समर्थकों को जगह मिली| समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास-विकास में विधानसभा अमृतपुर की कमेटी की घोषणा की गयी| जिसमे सुबोध यादव के समर्थकों का दबदबा रहा| दरअसल विधान सभा अमृतपुर के अध्यक्ष सचिन यादव समर्
Share:
फर्रुखाबाद: अमृतपुर विधानसभा कमेटी घोषित सुबोध यादव समर्थित  समर्थकों का दबदबा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद गुरुवार को सपा की अमृतपुर विधान सभा कमेटी की घोषण की गयी| जिसमे सर्वाधिक सुबोध यादव समर्थकों को जगह मिली|
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास-विकास में विधानसभा अमृतपुर की कमेटी की घोषणा की गयी| जिसमे सुबोध यादव के समर्थकों का दबदबा रहा| दरअसल विधान सभा अमृतपुर के अध्यक्ष सचिन यादव समर्थक यशवीर आर्य थे| लेकिन जिला पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी से बगावत करनें के आरोप में सचिन यादव 6 वर्ष के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिये गये| लिहाजा उनके समर्थक जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य पर भी गाज गिर गयी| उनकी जगह पर विधान सभा अमृतपुर से अध्यक्ष का ताज सुबोध यादव समर्थक उदय प्रताप यादव (भोला) के सिर सज गया|
गुरुवार को भोला यादव नें विधान सभा अमृतपुर की कमेटी घोषित की गई | लिहाजा कमेटी में भी सर्वाधिक सुबोध समर्थक रहे| कमेटी में पांच उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक दर्जन सचिव के साथ ही 21 कमेटी के सदस्य बनाये गये|
विधानसभा अमृतपुर की बूथ कमेटियों के गठन हेतु एक बैठक का भी आयोजन हुआ| जिसमे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये| इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र कटियार, मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी आदि रहे|
कायमगंज विधान क्षेत्र के शमसाबाद टाउन एरिया में क्षेत्रीय कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बूथ 291 से 411तक में 12 सेक्टर कमेटी का गठन कर 10 दिन में प्रति बूथ 20 यूथ की कमेटी गठित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सर्वेश अम्बेडकर, नगर अध्यक्ष अनिल यादव,शिवम यादव,धर्मेन्द्र लालू यादव,अंकेश दिवाकर व अर्बेश चतुर्वेदी उत्कर्ष शाक्य आदि रहे।
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह