Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:अमृतपुर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 थाना अमृतपुर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिं
Share:
फर्रुखाबाद:अमृतपुर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 थाना अमृतपुर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की।

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना अमृतपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 143/2025, धारा 333/352/351(2)/74 BNS व 7/8 पॉक्सो एक्ट में नामजद/वांछित अभियुक्त महिपाल पुत्र देवेन्द्र, निवासी ग्राम नगला खुशाली कुम्हरौर थाना अमृतपुर, जनपद फतेहगढ़ को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण

वादी मुकदमा ने 04 सितंबर 2025 को थाना अमृतपुर में तहरीर देकर बताया था कि अभियुक्त महिपाल ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की, गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त का बयान

पूछताछ में अभियुक्त महिपाल ने कहा कि उससे अनजाने में गलती हो गई है। उसने बाकी सफाई अदालत में अपने वकील के माध्यम से देने की बात कही।

पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे –

1. उपनिरीक्षक रवि सोलंकी

2. कांस्टेबल कपिल कुमार

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।