Tuesday, 15 September 2026 | 8:03 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 अमृतपुर विधानसभा के लोकप्रिय भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम कटरी तौफीक, गाड़िया हैवतपुर, अचानकपुर एवं अजीजाबाद में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके हालचाल जाना। इस दौरान विधायक ने प्रभावित परिवारो
Share:
फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 अमृतपुर विधानसभा के लोकप्रिय भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम कटरी तौफीक, गाड़िया हैवतपुर, अचानकपुर एवं अजीजाबाद में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके हालचाल जाना।

इस दौरान विधायक ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और भरोसा दिलाया कि सरकार इस कठिन समय में हर संभव मदद देने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी जरूरतमंद को सहायता से वंचित न किया जाए तथा बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए।

ग्रामीणों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि संकट की इस घड़ी में उनके बीच आकर मदद करना उन्हें बड़ा संबल देता है।यह दौरा न केवल राहत सामग्री वितरण तक सीमित रहा बल्कि विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों से उनकी समस्याओं को सीधे सुना और तत्काल निस्तारण का आश्वासन भी दिया।