Monday, 14 September 2026 | 11:39 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने जल शक्ति मंत्री संग बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 जनपद के अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने आज जमापुर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना और राहत सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बाढ़ से प्
Share:
फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने जल शक्ति मंत्री संग बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 जनपद के अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने आज जमापुर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना और राहत सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बाढ़ से प्रभावित विभिन्न ग्रामों के सैकड़ों ग्रामीणों को राहत किट उपलब्ध कराई गई। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि “आपदा की इस घड़ी में हम सब एक परिवार की तरह एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार तक मदद और सहयोग पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी प्रभावित ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या का समाधान सरकार प्राथमिकता के आधार पर करेगी और कोई भी परिवार मदद से वंचित नहीं रहेगा।