Tuesday, 15 September 2026 | 4:26 AM
भारत

फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी बने अमित यादव

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 जनपद की राजनीति में नई ऊर्जा और जोश के साथ अमित यादव ने मोहम्मदाबाद चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा है कि – “उम्र थका नहीं सकती, ठोकरें गिरा नहीं सकती, अगर ज़िद्द
Share:
फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी बने अमित यादव
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 जनपद की राजनीति में नई ऊर्जा और जोश के साथ अमित यादव ने मोहम्मदाबाद चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा है कि – “उम्र थका नहीं सकती, ठोकरें गिरा नहीं सकती, अगर ज़िद्द हो जीतने की तो परिस्थितियां भी हरा नहीं सकती।”

अमित यादव ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि यह चुनाव उनके लिए केवल राजनीति नहीं बल्कि समाजसेवा का संकल्प है। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता उन्हें भरपूर सहयोग और आशीर्वाद देकर जीत दिलाएगी।

स्थानीय स्तर पर युवाओं और ग्रामीणों में उनकी उम्मीदवारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अमित यादव का कहना है कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिला तो वे क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।