Tuesday, 15 September 2026 | 6:40 AM
भारत

फर्रुखाबाद:अमित यादव ने जनता से समर्थन व आशीर्वाद की अपील की

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव (मोहम्मदाबाद चतुर्थ) ने जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिना मेहनत और साहस के जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। अपने संदेश में उन्होंने प्रेरणादायी शब्दों के माध्यम से जनता को स
Share:
फर्रुखाबाद:अमित यादव ने जनता से समर्थन व आशीर्वाद की अपील की
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव (मोहम्मदाबाद चतुर्थ) ने जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिना मेहनत और साहस के जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता।

अपने संदेश में उन्होंने प्रेरणादायी शब्दों के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए कहा –"पैर गीले किए बिना समंदर नहीं मिलता, डर के साये में कभी मुक़द्दर नहीं मिलता, जब तक पानी में छलांग न लगाओगे, ज़िन्दगी का असली सफ़र नहीं मिलता।"

अमित यादव ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और आम जनता की सेवा को ही अपना संकल्प मानते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अवसर मिलने पर वे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

जनता से समर्थन की अपील करते हुए उन्होंने कहा –"मैं आपके सहयोग और आशीर्वाद का आकांक्षी हूँ। क्षेत्र के हर नागरिक की आवाज़ को पंचायत स्तर पर मज़बूती से पहुँचाना मेरा कर्तव्य होगा।"

स्थानीय राजनीतिक हलकों में अमित यादव की सक्रियता और लोगों से सीधा संवाद उन्हें एक युवा, ऊर्जावान और जुझारू प्रत्याशी के रूप में पहचान दिला रहा है।