फर्रुखाबाद,आज 24 अप्रैल 2023 को कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आम आदमी पार्टी प्रत्याशी एडवोकेट अमित कुमार शाक्य ने जनसैलाब के साथ किया कायमगंज तहसील में जमा किया आवेदन।
जिला सहप्रभारी ,कंपिल नगर पंचायत प्रभारी समाजसेवी अदनान शाह रहे मौजूद। मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष पद प्रत्याशी एडवोकेट अमित शाक्य ने कहा नगर पंचायत के सभी काम अच्छी तरीके से किये जाएंगे । नगर पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा, रिश्वतखोरी बंद की जाएगी। ई रिक्शा स्टैंड, चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे । कंपिल एक ऐतिहासिक पवित्र नगरी हैं । उसे मॉडल की तरह सजाया और संवारा जाएगा , यदि कंपिल की देवतुल्य जनता आम आदमी पार्टी को मौका देती हैं। तो "हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ" किया जाएगा । आम आदमी पार्टी मुद्दे के आधार पर चुनाव लड़ेगी । नगर पंचायत प्रभारी अदनान शाह ने कहा प्रत्येक मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे तथा सुदूर गांव के लिए मोबाइल मेडिकल वाहन की व्यवस्था की जाएगी ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा समाजसेवी तथा आम आदमी पार्टी वॉलिंटियर्स मौजूद रहे।
जिसमें पूर्व प्रधान बाबूराम शाक्य, भूदेव शाक्य. नौशाद अली, अजीम हुसैन, नाहरसिंह शाक्य, सुमित श्रीवास्तव, संजय दलेला, जितेंद्र जाटव, नरेंद्र जाटव, मदनलाल, जयवीर यादव, साधू यादव, अनुज वर्मा, विश्राम बाथम, विमलेश बाथम, राजकिशोर गुप्ता, राजन सैनी, मुन्नालाल बाथम, आदित्य शाक्य, नरेंद्र शाक्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
भारत
फर्रुखाबाद:कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आम आदमी पार्टी प्रत्याशी एडवोकेट अमित कुमार शाक्य ने जनसैलाब के साथ किया आवेदन
फर्रुखाबाद,आज 24 अप्रैल 2023 को कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आम आदमी पार्टी प्रत्याशी एडवोकेट अमित कुमार शाक्य ने जनसैलाब के साथ किया कायमगंज तहसील में जमा किया आवेदन। जिला सहप्रभारी ,कंपिल नगर पंचायत प्रभारी समाजसेवी अदनान शाह रहे मौजूद। मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष पद प्रत्याशी एडवोकेट अमित शा
Read in your preferred language.