Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
भारत

फर्रूखाबाद: अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन किए गए सीज़

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अक्टूबर 2025 जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर शनिवार को प्रवर्तन टीम ने थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत तहसील के पास औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बिना वैध
Share:
फर्रूखाबाद: अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन किए गए सीज़
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अक्टूबर 2025 जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर शनिवार को प्रवर्तन टीम ने थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत तहसील के पास औचक छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान बिना वैध परिवहन प्रपत्र के बालू लदी 6 बुग्गियाँ पाई गईं, जिन्हें मौके पर ही थाना मऊदरवाजा पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी वाहनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसके अतिरिक्त, थाना नवाबगंज क्षेत्र में मिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी सीज़ कर थाना नवाबगंज की अभिरक्षा में दिया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन एवं बिना अनुमति सामग्री परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए, ताकि राजस्व हानि व पर्यावरणीय क्षति को रोका जा सके।