Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रशासन हुआ अलर्ट

फर्रुखाबाद: जिला प्रशासन नें बैठक कर पूरी की तैयारी 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। जिले में 20 फरवरी को चुनाव की घोषणा होते ही पुलिस भी हरकफत में आ गयी। जिले भर में खम्भों और दीबारो पर लगे होर्डिंग और पोस्टर उतारने का काम भी शुरू हो गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जिले मे
Share:
फर्रुखाबाद:  चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रशासन हुआ अलर्ट
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद: जिला प्रशासन नें बैठक कर पूरी की तैयारी 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। जिले में 20 फरवरी को चुनाव की घोषणा होते ही पुलिस भी हरकफत में आ गयी। जिले भर में खम्भों और दीबारो पर लगे होर्डिंग और पोस्टर उतारने का काम भी शुरू हो गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जिले में मतदान से लेकर पूरा कार्यक्रम जारी किया है, जिसके तहत 25 जनवरी को जिले में निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। 1 फरवरी को नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक, 2 फरवरी बुधवार को नाम निर्देशन की जाँच, 4 फरवरी को नाम वापसी, मतदान 20 फरवरी को व मतगणना 10 मार्च गुरुवार को होगी। विधानसभा चुनाव में इस बार 21 हजार 388 युवा पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं जिले की चार विधानसभा सीटों पर 13 लाख 92 हजार 269 मतदाता प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। जिले में इस बार 80 या उससे अधिक आयु के 18 हजार 155 बुजुर्ग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस वर्ष कायमगंज विधान सभा में कायमगंज-3,91,682,अमृतपुर-3,13,095,फर्रुखाबाद-3,69,982, भोजपुर-3,17,510 मतदाता मतदान करेंगे। इसके साथ ही 18 से 19 वर्ष के -21388, 20 से 29 वर्ष के -311108, 30 से 39 वर्ष के -362546, 40 से 49 वर्ष के -285138, 50 से 59 वर्ष के -208575, 60 से 69 वर्ष के -124869, 70 से 79 वर्ष के -60490, 80 वर्ष व इससे अधिक -18155 रहे