Tuesday, 15 September 2026 | 5:58 AM
भारत

फर्रूखाबाद:दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त आदित्य गिरफ्तार, कोतवाली कायमगंज पुलिस की बड़ी सफलता

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद अंतर्गत कोतवाली कायमगंज पुलिस ने दहेज हत्या के गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के कुशल मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय स
Share:
फर्रूखाबाद:दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त आदित्य गिरफ्तार, कोतवाली कायमगंज पुलिस की बड़ी सफलता
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद अंतर्गत कोतवाली कायमगंज पुलिस ने दहेज हत्या के गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के कुशल मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

      गिरफ्तार किया गया अभियुक्त आदित्य पुत्र वृह्मानन्द, ग्राम ज्यौना, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ का निवासी है। उसके विरुद्ध कोतवाली कायमगंज पर मु0अ0सं0 119/25, धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है।

घटना का विवरण:

वादी आत्माराम पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम कहरई नकटौरा, थाना पाली, जनपद हरदोई द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, उनकी पुत्री को शादी के बाद अतिरिक्त दहेज के लिए लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। दिनांक 28 मई 2025 को पीड़िता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी हुई शव मिलने पर मामला दहेज हत्या में तब्दील हो गया।

इस मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी:

1. आदित्य पुत्र वृह्मानन्द

2. पुष्पा देवी पत्नी वृह्मानन्द

3. अरुण पुत्र वृह्मानन्द

4. अवनीश पुत्र वृह्मानन्द

सभी आरोपी ग्राम ज्योना, थाना कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ के निवासी हैं।

गिरफ्तारी एवं पूछताछ:

11 जून 2025 को पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त आदित्य को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने बचाव में कहा कि वह अपनी सफाई माननीय न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से देगा।

गिरफ्तारी टीम:

उप निरीक्षक जगदीश वर्मा

कांस्टेबल राजेश शर्मा

पुलिस अब अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। फर्रुखाबाद पुलिस की इस तत्परता से पीड़ित परिवार को न्याय की आशा बंधी है।