Tuesday, 15 September 2026 | 3:23 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:आदर्श थाना मऊदरवाजा थानाध्यक्ष ने संभाली कमान, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 जनपद कानपुर देहात से तबादले पर आए उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बीती रात आदर्श थाना मऊदरवाजा में आमद दर्ज कराई। आमद के बाद आज दोपहर उन्होंने थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की और परिचय लिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पीड़ि
Share:
फर्रुखाबाद:आदर्श थाना मऊदरवाजा थानाध्यक्ष ने संभाली कमान, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 जनपद कानपुर देहात से तबादले पर आए उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बीती रात आदर्श थाना मऊदरवाजा में आमद दर्ज कराई। आमद के बाद आज दोपहर उन्होंने थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की और परिचय लिया।

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति से सम्मानपूर्वक और प्यार से बात करें ताकि वह संतुष्ट महसूस करे। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी क्षेत्र में पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें और अपराधियों के साथ-साथ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर विशेष ध्यान दें।

श्री सिंह ने आईजीआरएस (IGRS) पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध और ईमानदार निस्तारण पर भी बल दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को साफ हिदायत दी कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए।

जानकारी के अनुसार, जनपद मथुरा निवासी लक्ष्मण सिंह वर्ष 1998 बैच के उप निरीक्षक हैं। थाने पर आमद के दौरान विभागीय कर्मचारियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।

इसी क्रम में उप निरीक्षक अरविंद यादव ने भी रायपुर चौकी इंचार्ज पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।

नए थानाध्यक्ष के कार्यभार संभालने से क्षेत्रवासियों को पुलिस व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर नई उम्मीदें बंधी हैं।