Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त को 1 वर्ष का कारावास, फतेहगढ़ पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक और सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में अभियुक्त को दोषसिद्ध कर न्याय
Share:
फर्रुखाबाद:आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त को 1 वर्ष का कारावास, फतेहगढ़ पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक और सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में अभियुक्त को दोषसिद्ध कर न्यायालय ने सजा सुनाई है।

मामला और सजा

मु0अ0सं0-49/1994, वाद संख्या-275/2002, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़ में पंजीकृत मुकदमे में अभियुक्त मकरन्द पुत्र मोहकम निवासी ग्राम सुल्तानपुर, थाना कम्पिल को दोषसिद्ध कर दिनांक 20 सितम्बर 2025 को मा0 जेएम कायमगंज कोर्ट, फर्रूखाबाद ने 01 वर्ष का साधारण कारावास एवं 01 हजार रुपये का अर्थदंड से दंडित किया।

पैरवी करने वाली टीम

एपीओ: श्री अंकित कुमार, कोर्ट मोहर्रिर: हे0 का0 सुबोध कुमार, पैरोकार: का0 टिल्लु कुमार

पुलिस की सख्ती का असर

फतेहगढ़ पुलिस की निगरानी एवं अभियोजन पक्ष के अथक प्रयासों से न्यायालय द्वारा सुनाया गया यह फैसला अपराधियों के लिए एक सख्त संदेश है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।