Tuesday, 15 September 2026 | 3:23 AM
भारत

फर्रुखाबाद:आप के जिला प्रभारी एड. बी.एल. दिवाकर का जिले में आगमन, हुआ भव्य स्वागत, संगठन निर्माण व शिक्षा मुद्दे पर बनी रणनीति।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय, आलू मंडी रोड पर आज एक ऐतिहासिक व प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी एडवोकेट बी.एल. दिवाकर का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के संस्थापक सदस्य श्
Share:
फर्रुखाबाद:आप के जिला प्रभारी एड. बी.एल. दिवाकर का जिले में आगमन, हुआ भव्य स्वागत, संगठन निर्माण व शिक्षा मुद्दे पर बनी रणनीति।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय, आलू मंडी रोड पर आज एक ऐतिहासिक व प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी एडवोकेट बी.एल. दिवाकर का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के संस्थापक सदस्य श्री प्यारे वारसी ने की, जबकि जिलाध्यक्ष इंजी. नीरज प्रताप शाक्य सहित पूरी जिला कार्यकारिणी और अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी बी.एल. दिवाकर ने अपने संबोधन में संगठन निर्माण पर विस्तृत चर्चा की और सभी कार्यकर्ताओं को जनहितकारी मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव लाकर एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत कर चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य देशभर में शिक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित करना है।

उत्तर प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

एडवोकेट दिवाकर ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर तहस-नहस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और मजदूर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का षड्यंत्र कर रही है। प्रदेश में 27,000 से अधिक स्कूल बंद किए जा रहे हैं, जिसमें से 5,000 स्कूलों को बंद करने की घोषणा पहले ही हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि आज स्कूलों की हालत जर्जर है — भवन खंडहर बन चुके हैं, बैठने को फट्टे और टाट हैं, और शिक्षकों की भारी कमी है। उन्होंने इस स्थिति को शिक्षा विरोधी सोच का परिणाम बताया। साथ ही कहा कि सरकार अब ‘विद्यालय बंद करो अभियान’ चला रही है, जबकि पहले ‘स्कूल चलो अभियान’ और ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ जैसे सकारात्मक प्रयास किए जाते थे।

जन आंदोलन की घोषणा

बी.एल. दिवाकर ने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी अब फर्रुखाबाद में बंद किए जा रहे स्कूलों के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि जिन 147 गांवों में विद्यालयों को बंद किया जा रहा है, वहां पार्टी की टीमें गठित की जाएंगी, जो गांव-गांव जाकर लोगों को शिक्षित करेंगी, जन जागरूकता फैलाएंगी और सरकार की नीतियों का विरोध करेंगी।

उपस्थित पदाधिकारीगण

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगतपाल सिंह, नवीन शाक्य, जिला सचिव जितेंद्र सिंह दीक्षित, नगर प्रभारी रामकिशन कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष प्यार वारसी, सिद्धाराम यादव, साहब सिंह, प्रभारी अंकित शाक्य, रुद्र प्रताप सिंह, वैभव प्रताप (आईटी सेल), अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, युवा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव, डॉ. विजय सिंह, अवधेंद्र सिंह गंगवार समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निष्कर्ष

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की और आगामी रणनीतियों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह न सिर्फ बेहतर शासन की पक्षधर है, बल्कि शिक्षा को बचाने के लिए जमीनी लड़ाई लड़ने को भी पूरी तरह तैयार है।