Tuesday, 15 September 2026 | 2:20 AM
भारत

फर्रुखाबाद :आम आदमी पार्टी विधानसभा 2022 चुनाव मैदान में दमदारी से उतरेगी

फर्रुखाबाद :आम आदमी पार्टी के भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष विक्रम शाक्य के नेतृत्व में ग्राम मुरास कन्हैया में विक्रम के प्रतिष्ठान पर सदस्यता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया l जिसमें जिला अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा जिला महासचिव राज गौरव पांडे, कोषाध्यक्ष गौतम कश्यप ने कई लोगों को पार्टी की सद
Share:
फर्रुखाबाद :आम आदमी पार्टी विधानसभा 2022 चुनाव मैदान  में दमदारी से उतरेगी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद :आम आदमी पार्टी के भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष विक्रम शाक्य के नेतृत्व में ग्राम मुरास कन्हैया में विक्रम के प्रतिष्ठान पर सदस्यता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया l
जिसमें जिला अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा जिला महासचिव राज गौरव पांडे, कोषाध्यक्ष गौतम कश्यप ने कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जिसमें राहुल यादव ,कल्याण सिंह बाथम, ममतेश शाक्य ,प्रधान कुरेली आशीष कठेरिया ,सतीश यादव ,प्रधान रतनपुर विवेक यादव ,मयंक श्रीवास्तव ,मोहम्मद शाकिर ,आकाश शाक्य, रमन पाल, जीतू राठौर, आर्यन राजपूत ,अभय प्रताप ,विवेक यादव , अंशुल शाक्य, आशुतोष शाक्य , उज्जवल शाक्य आदि कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई l
विनय मिश्रा जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी पूरी दमदारी के साथ 2022 के चुनाव मैदान में उतरेगी इसलिए सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें जो आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में जो कार्य कर रही है वह कार्य उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर दिल्ली मॉडल लागू किया जाएगा l
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह