Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
भारत

फर्रुखाबाद:कांवड़ लेकर जा रहे युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम अहमिलापुर निवासी अजीत पाल की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना रविवार को उस वक्त हुई जब अजीत सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर कांवड़ लेकर पुठरी मंदिर जा रहे थे। इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित जावा शोरूम के पास उनकी
Share:
फर्रुखाबाद:कांवड़ लेकर जा रहे युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम अहमिलापुर निवासी अजीत पाल की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना रविवार को उस वक्त हुई जब अजीत सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर कांवड़ लेकर पुठरी मंदिर जा रहे थे। इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित जावा शोरूम के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय अजीत के साथ बाइक पर दो और युवक भी सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अन्य युवकों का इलाज चल रहा है।

महज तीन महीने पहले ही अजीत की शादी हुई थी। उनकी असमय मौत ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। शोकाकुल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में चल रही कांवड़ यात्रा तत्काल रोक दी गई है और डीजे वापस लौटा दिया गया है। ग्रामीणों और परिजनों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

इस घटना ने सावन की पावन आस्था यात्रा को गहरे दुख में बदल दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और कांवड़ यात्रियों की विशेष निगरानी की मांग की है।