Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद : कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ा युवक व महिला हुई घायल।

लोहिया अस्पताल आवास विकास के पास की घटना , शाम करीब 5:15 बजे थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र की मोहल्ला भगुआ नगला पांचाल घाट निवासी कमला देवी घर से आवास विकास स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने आई थीं , वहीं पास में एक और व्यक्ति थाना अल्लाहगंज ग्राम इमलिया निवासी भुवनेश्वर अपनी बहू व भतीजी को पथरी के ऑपरेशन
Share:
Read in your preferred language.

लोहिया अस्पताल आवास विकास के पास की घटना , शाम करीब 5:15 बजे थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र की मोहल्ला भगुआ नगला पांचाल घाट निवासी कमला देवी घर से आवास विकास स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने आई थीं , वहीं पास में एक और व्यक्ति थाना अल्लाहगंज ग्राम इमलिया निवासी भुवनेश्वर अपनी बहू व भतीजी को पथरी के ऑपरेशन हेतु आवास विकास तिराहे स्थित प्रयाग नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराने लाए थे , भर्ती करने के पश्चात वह अपनी भतीजी के लिए मैक्सी खरीदने आवास विकास रोड पर लगी दुकानों पर आए थे । उसी वक्त शराब के नशे में धुत्त तेज रफ्तार कार चालक सुनील ने कमला देवी एवं भुवनेश्वर कुमार की जोरदार टक्कर मार दी और कार को भगाकर ले जाने लगा , कमला देवी उछलकर कार के शीशे पर गिरकर साइड में नीचे की तरफ लुढ़क गयीं । लुढ़कते समय कमला देवी की साड़ी कार में उलझ गई जिससे वह रोड पर घिसट गईं , कमला देवी के सिर में अंन्दुरीनी व चेहरे एवं हाथ में काफी खुली चोटें लगीं। वहीं भुवनेश्वर के पैर पर कार का पहिया चढ़ जाने से घुटने व पैर की उंगलियों में चोटलगी । कार चालक सुनील को बाइक सवार राहगीरों ने बाइक दौड़ाकर काफी दूर जाकर पकड़ लिया। दुकानदारों ने पूंछने पर बताया कि कार चालक सुनील लोहिया अस्पताल का ही कर्मचारी हैं ,व उसकी दूसरी पत्नी भी लोहिया हास्पीटल में ही वार्ड आया की पोस्ट पर कार्यरत हैं । पुलिस के पहुंचने पर कमला देवी को लोहिया हास्पीटल के अमरजैन्सी वार्ड में भर्ती करा कर घर वालों को सूचना दे दी गयी है।