Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:कन्या भोज में गई महिला पर दबंगों का हमला, जान से मारने की धमकी

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर निवासी नीतू यादव पत्नी प्रवीण कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि नवमी के अवसर पर आयोजित कन्या भोज में शामिल होने के दौरान कुछ दबंगों ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। नीतू यादव ने बताया क
Share:
फर्रुखाबाद:कन्या भोज में गई महिला पर दबंगों का हमला, जान से मारने की धमकी
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर निवासी नीतू यादव पत्नी प्रवीण कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि नवमी के अवसर पर आयोजित कन्या भोज में शामिल होने के दौरान कुछ दबंगों ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

नीतू यादव ने बताया कि वह अपनी बुआ जवा श्री को बुलाने याकूतगंज गई थीं। वहीं पहले से ही वीरू पाल, राकेश पाल, अनूप पाल, अवनीश पाल और उनके चार-पांच साथी घात लगाए बैठे थे। उनके पहुंचते ही इन लोगों ने गंदी गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान नीतू यादव के कान से सोने का टॉप्स भी छीन लिया गया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपित दबंग किस्म के व्यक्ति हैं, जो आए दिन जमीन पर कब्जे और ठगाई जैसी गतिविधियों में शामिल रहते हैं। उन्होंने उनके पति प्रवीण कुमार यादव को एक्सीडेंट कराने और जान से मारने की धमकी भी दी। नीतू यादव ने बताया कि 27 दिसंबर को राम बारात के दौरान भी इन लोगों ने दंगा और मारपीट की थी, जिस पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने 151 की कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि यादव परिवार को लगातार जान का खतरा है। इन लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है, जिसकी शिकायत डीएम, एसपी, तहसीलदार और कोतवाली में भी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिली है।

पीड़िता के अनुसार, संबंधित जमीन का बैनामा तपस्या यादव पत्नी राहुल यादव निवासी तिर्वा कोठी, फतेहगढ़ के नाम है। आरोप है कि दमणगई से दबंग आए दिन धमकी देते रहते हैं कि उन्हें जान से मरवा देंगे। नीतू यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि उनकी समस्या सुनी जाए और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने को मजबूर होंगी। स्थानीय प्रशासन से भी उन्होंने निवेदन किया है कि उनका प्रार्थना पत्र लेकर निष्पक्ष जांच कर उन्हें उनकी जमीन वापस दिलाई जाए और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।