Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम – मिशन शक्ति 5.0 के तहत जरदोज़ी कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 प्रदेश सरकार के "मिशन शक्ति 5.0" अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा जरदोज़ी (हाथ की कढ़ाई) कार्
Share:
फर्रुखाबाद:महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम – मिशन शक्ति 5.0 के तहत जरदोज़ी कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 प्रदेश सरकार के "मिशन शक्ति 5.0" अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा जरदोज़ी (हाथ की कढ़ाई) कार्य से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

जरदोज़ी कला से अपनी आजीविका चलाने वाली इन महिलाओं ने न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता हासिल की है, बल्कि समाज में अपने लिए एक अलग पहचान भी बनाई है। महिलाओं को सम्मानित करते हुए सीओ नगर ऐश्वर्या उपाध्याय ने कहा कि –

"मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और समाज में सशक्त बनाना है। जरदोज़ी जैसी परंपरागत कला को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका सराहनीय है और इससे आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।"

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने भी सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा मिले इस प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और महिलाओं को सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया। जरदोज़ी कला में महिलाओं का सम्मान इस बात का प्रमाण है कि यदि अवसर और सहयोग मिले, तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।