Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
भारत

फर्रुखाबाद:बढ़पुर विकासखंड के ग्राम वागलकूला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद,आज 6 दिसंबर 2023 दिन बुधवार को बढ़पुर विकासखंड के ग्राम वागलकूला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची जहां पर कार्यक्रम से संबंधित अधिकारियों ने जन समस्याओं का निराकरण किया। इस अवसर पर आयोजित का
Share:
फर्रुखाबाद:बढ़पुर विकासखंड के ग्राम वागलकूला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,आज 6 दिसंबर 2023 दिन बुधवार को बढ़पुर विकासखंड के ग्राम वागलकूला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची जहां पर कार्यक्रम से संबंधित अधिकारियों ने जन समस्याओं का निराकरण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने उपस्थित जनता को संबोधित किया एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के इस अभियान में गरीब कल्याण करना मुख्य उद्देश्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। ग्राम स्तर पर कोई भी व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे इसके लिए सरकार और संगठन के प्रयास से प्रत्येक जनता तक पहुंचाने की व्यवस्था इस अभियान के माध्यम से हुई है। आम जन्मानुस तक पहुंचकर सरकारी योजनाएं जिसमें उज्जवला योजना किसान बीमा योजना हर घर नल योजना सौभाग्य योजना आयुष्मान कार्ड योजना जैसी विभिन्न योजनाओं का लाभ वंचित लाभार्थी को पहुंचाया जा रहा है। पिछली सरकार की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाया करती थी लेकिन मोदी सरकार ने योजनाओं का पूर्ण रूप से क्रियावन करने का कार्य किया। कोई भी लाभार्थी वंचित न रह सके इसके लिए नीचे तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित करने का संकल्प लिया है जिसके लिए सभी के प्रयासों से ही भारत को विकसित किया जा सकता है।

   भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा केंद्र व राज्य सरकार गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है जब देश के आम जनमानस का विकास होगा तभी भारत विकसित होगा सरकार के प्रयासों से देश की आधी आबादी को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं सरकार द्वारा संचालित की जा रही है 2027 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शुमार करने के लिए निरंतर प्रयास जारी है 26 जनवरी 2024 तक यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

   इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्याम तिवारी, खंड विकास अधिकारी बलराम सिंह, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे ADO पंचायत सत्यनारायण सिंह ने संचालन किया।