Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद :नगर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी के होली मिलन समारोह में समर्थकों की उमड़ी भारी भीड़

फर्रुखाबाद: नगर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के होली मिलन समारोह में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी . विधायक ने अपने समर्थकों को गुलाल लगाकर अभिवादन किया .और गेस्ट हाउस में समर्थकों को घुसते ही ढोल नगाड़े ,पुष्प वर्षा एवं गुलाल लगाकर समर्थकों का स्वागत किया गया .गेट पर ही करोना से बचाव के लिए सैनिटा
Share:
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद: नगर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के होली मिलन समारोह में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी . विधायक ने अपने समर्थकों को गुलाल लगाकर अभिवादन किया .और गेस्ट हाउस में समर्थकों को घुसते ही ढोल नगाड़े ,पुष्प वर्षा एवं गुलाल लगाकर समर्थकों का स्वागत किया गया .गेट पर ही करोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर लगाया गया व मास्क भी वितरित किए गए .स्टेज पर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया .जब समर्थक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी से मिलने उनके पास गए तो द्विवेदी ने चेहरे पर गुलाल लगाया और हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार कर सभी समर्थकों को मिठाई , नमकीन का पैकेट व कैलेंडर प्रदान किए होली मिलन समारोह मधुर मिलन गेस्ट हाउस में किया गया.इस मौके पर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की पत्नी श्रीमती अनीता द्विवेदी आदि ने मंच पर गीत गाये. नगर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी से मिलने वालों में अमृतपुर विधायक सुशील , कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ,भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह राठौड़, भास्कर द्विवेदी, डॉक्टर भूदेव राजपूत, डॉक्टर प्रभात गुप्ता, भाजपा सांसद मुकेश राजपूत आदि समर्थक मौजूद रहे.