Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद :बडनपुर तिराहे पर हुआ भीषण एक्सीडेंट घायलों को भेजा अस्पताल

फर्रुखाबाद आज सुबह काली स्कॉर्पियो UP25 CL0027 बीरपुर चौराहा एफसीआई गोदाम से वापस छिबरामऊ की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी तभी बड़नपुर तिराहे पर बडनपुर की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी तभी अचानक ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की आपस में भिड़ंत हो गई ट्रैक्टर बडनपुर की तरफ से आ रहा था स्कॉर्पियो को ऋषभ सिं
Share:
फर्रुखाबाद :बडनपुर तिराहे पर हुआ भीषण एक्सीडेंट घायलों को भेजा अस्पताल
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद आज सुबह काली स्कॉर्पियो UP25 CL0027 बीरपुर चौराहा एफसीआई गोदाम से वापस छिबरामऊ की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी तभी बड़नपुर तिराहे पर बडनपुर की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी तभी अचानक ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की आपस में भिड़ंत हो गई ट्रैक्टर बडनपुर की तरफ से आ रहा था स्कॉर्पियो को ऋषभ सिंह चला रहे थे एक्सीडेंट के दौरान ऋषभ सिंह व उनके पिता विक्रम सिंह को गंभीर चोटे आई रेशम सिंह द्वारा बताया गया कि वह निवासी ग्राम गायत्री पूरी कॉलोनी थाना इज्जत नगर जनपद बरेली के हैं वह अपने किसी पर्सनल काम से फर्रुखाबाद आए हुए थे फर्रुखाबाद से बड़नपुर होते हुए छिबरामऊ की ओर जा रहे थे अचानक गंभीर हादसा हो गया थाना मोहम्मदाबाद की पुलिस ने मै फोर्स के साथ मौका ए वारदात पर पहुंचकर स्कॉर्पियो को किनारे लगवाया व आवागमन को सुचारू रूप से चालू करवाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया ।
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह