Tuesday, 15 September 2026 | 12:31 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:गंगा दशहरा पर ग्राम कोरीखेड़ा में भव्य भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित

(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 जनपद की ग्राम पंचायत कोरीखेड़ा में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। गांव के मुख्य चौराहे पर स्थित एग्री जंक्शन वन स्टॉप सेंटर पर एक विशाल भंडारा व प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन की शुरुआत माता
Share:
फर्रुखाबाद:गंगा दशहरा पर ग्राम कोरीखेड़ा में भव्य भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 जनपद की ग्राम पंचायत कोरीखेड़ा में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। गांव के मुख्य चौराहे पर स्थित एग्री जंक्शन वन स्टॉप सेंटर पर एक विशाल भंडारा व प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस भव्य आयोजन की शुरुआत माता रानी, भोले बाबा और बजरंगबली को भोग अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का संयोजन अवनीश पाल द्वारा किया गया, जबकि आयोजन में प्रमुख सहयोग एग्री जंक्शन वन स्टॉप सेंटर के प्रोपराइटर अखिलेश पाल एवं ग्राम समाज के अन्य समाजसेवियों का रहा।

भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक माहौल का आनंद उठाया। आयोजन को सफल बनाने में कई समाजसेवियों की अहम भूमिका रही। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अवनीश पाल, ज्ञान गुप्ता, सुनील शर्मा, मानसिंह ठाकुर, योगेश पाल, धर्मेंद्र पाल (भूतपूर्व प्रधान, कुरेली),अनुज ठाकुर, राजीव हलवाई, आदिल आदि। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने धार्मिक आयोजनों को जनजागरण और सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम बताया। ग्रामीणों ने इस आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और इसे हर वर्ष इसी भव्यता के साथ आयोजित करने की कामना की।