Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि-जन्म जयंती पर कमालगंज नगर पंचायत में हुआ भव्य सम्मेलन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2025 कमालगंज नगर पंचायत में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रि-जन्म जयंती के अवसर पर एक भव्य नगर पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा
Share:
फर्रूखाबाद:रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि-जन्म जयंती पर कमालगंज नगर पंचायत में हुआ भव्य सम्मेलन
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2025 कमालगंज नगर पंचायत में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रि-जन्म जयंती के अवसर पर एक भव्य नगर पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री हिना दवे रहीं। गोष्ठी के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे नारी सशक्तिकरण, न्याय और सुचिता की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने देशभर में मंदिरों के जीर्णोद्धार, जनकल्याण और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए, जो आज भी अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से देशभर में रानी अहिल्याबाई के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

महिला मोर्चा की जिला महामंत्री हिना दवे ने अपने संबोधन में रानी अहिल्याबाई को समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उनके विचारों से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पौराणिक व सांस्कृतिक धरोहरों को फिर से जीवंत करने का कार्य किया है। काशी विश्वनाथ, केदारनाथ और महाकाल मंदिर जैसे स्थलों पर रानी अहिल्याबाई की प्रतिमाएं स्थापित कर उन्हें सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष राज बेटी शंखवार ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभासद बबली, संजू पाल, कमालगंज मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन देवदत्त राजपूत द्वारा किया गया। इस आयोजन ने नगरवासियों के बीच रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके योगदान को लेकर नई जागरूकता पैदा की, और उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।