Tuesday, 15 September 2026 | 4:59 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:पुलिस झंडा दिवस पर फतेहगढ़ में आयोजित हुआ गरिमामयी समारोह, एसपी आरती सिंह ने फहराया पुलिस ध्वज

फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 आज “पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में एक गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह ने पुलिस ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस झंडा दिवस पर फतेहगढ़ में आयोजित हुआ गरिमामयी समारोह, एसपी आरती सिंह ने फहराया पुलिस ध्वज
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 आज “पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में एक गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह ने पुलिस ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया।

एसपी आरती सिंह ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी संदेश को पढ़कर सभी पुलिसकर्मियों को सुनाया। संदेश में पुलिस संगठन की गौरवपूर्ण परंपरा, अनुशासन, समर्पण और जनसेवा की भावना को सर्वोच्च बताते हुए हर परिस्थितियों में कर्तव्यनिष्ठ रहने का आह्वान किया गया।

अपने संबोधन में एसपी आरती सिंह ने कहा कि पुलिस ध्वज पुलिस बल की एकता, समर्पण और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को प्रेरित किया कि वे राष्ट्रहित तथा समाज की सुरक्षा के लिए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, सत्यनिष्ठा और वफादारी के साथ निर्वहन करें तथा पुलिस ध्वज की गरिमा को सदैव बनाये रखें। पुलिस झंडा दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं रिक्रूट मौजूद रहे। समारोह के दौरान परेड निरीक्षण, ध्वज सम्मान और राष्ट्र सेवा की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।