Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
भारत

फर्रुखाबाद:सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च – सरदार@150 पदयात्रा’ का भव्य आयोजन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सदर विधानसभा क्षेत्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च – सरदार@150 पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक पदयात्रा सरदार पटेल पार्क
Share:
फर्रुखाबाद:सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च – सरदार@150 पदयात्रा’ का भव्य आयोजन
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सदर विधानसभा क्षेत्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च – सरदार@150 पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक पदयात्रा सरदार पटेल पार्क से प्रारम्भ होकर स्वराज कुटीर (बस स्टैंड के पास) तक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

माल्यार्पण एवं हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद फर्रुखाबाद श्री मुकेश राजपूत एवं जिलाध्यक्ष श्री फतेहचंद वर्मा द्वारा सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया।

मार्ग में उमड़ा जनसैलाब

पदयात्रा सरदार पटेल पार्क से महादेवी वर्मा मूर्ति, चौक, लाल दरवाजा मार्ग होते हुए स्वराज कुटीर पहुँची। पूरे मार्ग में नागरिकों, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं का उत्साहपूरित सहभाग देखने को मिला। NCC कैडेट्स, स्काउट-गाइड, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, शिक्षक एवं प्राचार्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। सबसे आगे चल रहे डीजे पर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के गीतों ने पूरे वातावरण को ऊर्जावान बनाए रखा।

सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष इंतज़ाम किए गए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

स्वराज कुटीर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

पदयात्रा के समापन पर स्वराज कुटीर में एक सभा आयोजित हुई, जहाँ मुख्य अतिथियों द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथियों के विचार

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र देव गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री ने सरदार पटेल को भारत की एकता का आधारस्तंभ बताया। उन्होंने कहा—“यदि सरदार पटेल देश के प्रधानमंत्री होते, तो भारत की दिशा और दशा कहीं अधिक सशक्त होती। उनकी राजनीतिक समझ और दृढ़ निश्चय के कारण ही देश की 562 रियासतें एकजुट होकर अखंड भारत बनीं। आज का हमारा एकीकृत राष्ट्र सरदार पटेल की दूरदृष्टि की अमूल्य देन है।”

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री फतेहचंद्र वर्मा, भाजपा महामंत्री श्री डी.एस. राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता, श्री सतपाल सिंह, हिमांशु गुप्ता, सुनील रावत, विमल कटिहार, अभिषेक बाथम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री अशनिल दिवाकर ने किया।

आयोजन के पीछे मजबूत प्रशासनिक समन्वय

यह प्रेरणादायक कार्यक्रम जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में, जिला विकास अधिकारी श्री श्याम कुमार तिवारी के नेतृत्व तथा जिला युवा अधिकारी (माय भारत) श्री शिखर रस्तोगी के प्रभावी समन्वय से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक श्री नरेंद्र पाल सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस पदयात्रा का उद्देश्य

सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रसमर्पित जीवन, संगठन शक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना रहा। यह आयोजन युवाओं में देशभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता के संदेश को मजबूत करता है।