Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:अभिधम्म नगरी संकिसा में कौमुदी महोत्सव का भव्य आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 अभिधम्म नगरी संकिसा में चल रहे कौमुदी महोत्सव के अवसर पर आज शाक्य मुनि बुद्ध विहार में एक विशेष धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूज्य भिक्खु धम्मपाल महाथेरो के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने धर्म-श्रवण कर बौद्ध शिक्षाओं का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम
Share:
फर्रुखाबाद:अभिधम्म नगरी संकिसा में कौमुदी महोत्सव का भव्य आयोजन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 अभिधम्म नगरी संकिसा में चल रहे कौमुदी महोत्सव के अवसर पर आज शाक्य मुनि बुद्ध विहार में एक विशेष धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूज्य भिक्खु धम्मपाल महाथेरो के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने धर्म-श्रवण कर बौद्ध शिक्षाओं का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में डॉ. जी.एस. शाक्य अपनी धर्मपत्नी सहित उपस्थित रहे। उनके साथ अनुज भाई एवं उनकी पत्नी, शिवकुमार शाक्य, अवधेश सिंह शाक्य, राधेश्याम शाक्य, विमलेश शाक्य, महावीर सिंह शाक्य, मास्टर मुकेश शाक्य, रामवीर शाक्य, गिरीश चंद्र शाक्य और संजय शाक्य ने भी विहार में पहुंचकर पूज्य भंते धम्मपाल महाथेरो से आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूज्य भंते धम्मपाल महाथेरो ने अपने प्रवचन में कहा कि बुद्ध का धम्म करुणा, प्रज्ञा और मैत्री का मार्ग है, जो व्यक्ति को दुःखों से मुक्त करता है। उन्होंने उपस्थित जनों से जीवन में सदाचार, समता और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।

कौमुदी महोत्सव के दौरान संकिसा में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा ध्यान, प्रार्थना एवं दीपदान जैसे विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर बौद्ध संस्कृति और परंपरा का अनुभव कर रहे हैं।