Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
भारत

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधानसभा को बड़ी सौगात: 36.37 करोड़ की लागत से होगा फर्रुखाबाद-चैनत मार्ग का सुंदरीकरण व चौड़ीकरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवंबर 2025 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से प्रतीक्षित फर्रुखाबाद-चैनत मार्ग (पलिया बेडीरौर कड़हर होते हुए) के सुंदरीकरण एवं चौड़ीकरण को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना पर ₹36.37 करोड़ की लागत आएगी, जिस
Share:
फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधानसभा को बड़ी सौगात: 36.37 करोड़ की लागत से होगा फर्रुखाबाद-चैनत मार्ग का सुंदरीकरण व चौड़ीकरण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवंबर 2025 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से प्रतीक्षित फर्रुखाबाद-चैनत मार्ग (पलिया बेडीरौर कड़हर होते हुए) के सुंदरीकरण एवं चौड़ीकरण को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना पर ₹36.37 करोड़ की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इस स्वीकृति के लिए अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की जनता के लिए जीवनरेखा है और इसके चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा, किसानों, व्यापारियों व आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

सड़क के बेहतर बनने से न केवल स्थानीय आवागमन में सुधार होगा, बल्कि आर्थिक, सामाजिक व व्यवसायिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों को कस्बे और जिला मुख्यालय से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे विकास कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।

इस सड़क परियोजना की मंजूरी को क्षेत्र के लोगों ने भी स्वागत योग्य कदम बताया है और कहा है कि यह परिवर्तन Amritpur क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। विधायक सुशील शाक्य द्वारा लगातार उठाए गए प्रयासों का परिणाम अब जनता के सामने है।

अमृतपुर क्षेत्र के लिए यह परियोजना निस्संदेह विकास का नया अध्याय साबित होगी।