Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: जिले में धूमधाम से मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 जिलेभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वजारोहण के बाद उन्होंन
Share:
फर्रुखाबाद: जिले में धूमधाम से मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 जिलेभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

ध्वजारोहण के बाद उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के साथ प्रदेश की सुरक्षा बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इंस्पेक्टर कामता प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मियों को सेवा मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा, “आज जो हमें आजादी मिली है, उसे बनाए रखना और देश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। देश के महापुरुषों के बलिदान की वजह से हमें यह स्वतंत्रता मिली है, इसलिए हमें अपने कर्तव्यों और अधिकारों का पालन करते हुए भारत को और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।” कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, जवानों और अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फतेहगढ़ पुलिस लाइन का यह आयोजन जिले में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करने वाला रहा।