Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: 40 वर्षीय युवक अवधेश लापता, पुलिस ने जनसहयोग की अपील की।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 थाना मऊदरवाजा, फतेहगढ़ क्षेत्र से 40 वर्षीय अवधेश पुत्र रामपाल 13 अगस्त 2025 से लापता हैं। ग्राम छोटा फतेहपुर कुबेरपुर घाट निवासी अवधेश दोपहर 3 बजे घर से फर्रुखाबाद बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन लौटकर नहीं आए।पुलिस के अनुसार गुमशुदा का कद लगभग 5 फीट 3
Share:
फर्रुखाबाद: 40 वर्षीय युवक अवधेश लापता, पुलिस ने जनसहयोग की अपील की।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 थाना मऊदरवाजा, फतेहगढ़ क्षेत्र से 40 वर्षीय अवधेश पुत्र रामपाल 13 अगस्त 2025 से लापता हैं। ग्राम छोटा फतेहपुर कुबेरपुर घाट निवासी अवधेश दोपहर 3 बजे घर से फर्रुखाबाद बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन लौटकर नहीं आए।पुलिस के अनुसार गुमशुदा का कद लगभग 5 फीट 3 इंच, रंग सांवला, आँख-नाक सामान्य हैं। उनके हाथ पर नाम-पता गुदा हुआ है और दाहिने पैर में इन्फैक्शन का निशान है। गुमशुदगी के समय उन्होंने काले रंग का लोअर पहना हुआ था। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवधेश के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर थाना मऊदरवाजा मो० 9454403327, क्षेत्राधिकारी नगर मो० 9454101449 या पुलिस अधीक्षक मो० 9454400267 फतेहगढ़ से संपर्क करें।