Tuesday, 15 September 2026 | 2:30 AM
भारत

फर्रुखाबाद:पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का होगा सजीव प्रसारण, प्रधानमंत्री देंगे किसानों को संबोधन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 01 अगस्त 2025 जनपद में “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में देशभर में व्यापक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जनपद वाराणसी से राष्ट्र के करोड़ों किसानों को समर्पित की जाएगी। 02 अगस्त 2025
Share:
फर्रुखाबाद:पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का होगा सजीव प्रसारण, प्रधानमंत्री देंगे किसानों को संबोधन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 01 अगस्त 2025 जनपद में “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में देशभर में व्यापक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जनपद वाराणसी से राष्ट्र के करोड़ों किसानों को समर्पित की जाएगी।

02 अगस्त 2025 को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रातः 10 बजे से वर्चुअल माध्यम से https://pmindiawebcast.nic.in पर उपलब्ध रहेगा। साथ ही, जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र, विकास खण्ड स्तर पर खण्ड सभागार और ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत भवनों में भी सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है, जहां किसान भाई कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के संबोधन के साथ-साथ कृषि विशेषज्ञों द्वारा नई तकनीकों, सरकारी योजनाओं और कृषि क्षेत्र में नवाचारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की जाएगी। इससे किसानों को अपनी कृषि पद्धतियों को और अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।

उप कृषि निदेशक, फर्रुखाबाद ने जिले के समस्त किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थलों पर पहुंचें या वर्चुअल माध्यम से जुड़ें और इस महत्वपूर्ण आयोजन का लाभ उठाएं।

यह कार्यक्रम न केवल आर्थिक सहायता का प्रतीक है, बल्कि यह किसानों को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है।