Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
भारत

फर्रुखाबाद:जुआ खेल रहे 11 लोगों सहित 10 मोटरसाइकिल , लाखों रुपए बरामद

फर्रुखाबाद: राजेपुर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| उसके पास से लगभग 1 लाख 19 हजार 675 रूपये ब 10 मोटरसाइकिल बरामद हुई। एसओजी प्रभारी बलराज भाटी व राजेपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की| जिसमे उन्होंने राजेपुर राठौरी निवासी श्यामवीर सिंह उर्फ लल
Share:
फर्रुखाबाद:जुआ खेल रहे 11 लोगों सहित 10 मोटरसाइकिल , लाखों रुपए बरामद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद: राजेपुर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| उसके पास से लगभग 1 लाख 19 हजार 675 रूपये ब 10 मोटरसाइकिल बरामद हुई। एसओजी प्रभारी बलराज भाटी व राजेपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की| जिसमे उन्होंने राजेपुर राठौरी निवासी श्यामवीर सिंह उर्फ लल्लू पुत्र नरवीर सिंह के घर के भीतर जुआ खेल रहे अनवार पुत्र मो० अली निवासी दौलतपुर चकई राजेपुर, मोहित तिवारी पुत्र संजीब तिवारी राजेपुर राठौरी राजेपुर, इकलाख पुत्र रहूफ खां निवासी दौलतपुर चकई राजेपुर, पंकज पुत्र धर्मपाल निवासी धर्मपुर अल्लागंज शाहजहाँपुर, सुमेर पुत्र रमेश निवासी अलीगढ़ राजेपुर, सतेन्द्र पुत्र जगदीश निवासी अलीगढ़, रामसनेही पुत्र खुशीराम कुशमापुर राजेपुर, योगेन्द्र पुत्र प्रभुदयाल निवासी मोहद्दीनपुर राजेपुर, ब्रजपाल पुत्र छम्मन लाल निवासी अलीगढ़ राजेपुर, राजू पुत्र निर्मल दास निवासी अलीगढ़ थाना राजेपुर को भी गिरफ्तार कर लिया| उनके पास से 1 लाख 19 हजार 675 रूपये, 10 बाइकें व 52 ताश के पत्ते भी बरामद किये| सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम नें मुकदमा दर्ज कराया|