Tuesday, 15 September 2026 | 3:49 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:-हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 05 अभियुक्तगणों को घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शमसाबाद में हुयी हत्या के प्रयास की घटना का अनावरण किया गया। थाना शमसाबाद से सम्बन्धित अभियुक्तगण अजय कुमार पुत
Share:
फर्रुखाबाद:-हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 05 अभियुक्तगणों को घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शमसाबाद में हुयी हत्या के प्रयास की घटना का अनावरण किया गया।
थाना शमसाबाद से सम्बन्धित अभियुक्तगण अजय कुमार पुत्र भईयालाल, ढेवालाल उर्फ अरविन्द पुत्र श्रीकृष्ण, देवकी पुत्र श्रीकृष्ण, नितिन उर्फ सचिन पुत्र सुरेश, सुरेश पुत्र जमादार समस्त निवासीगण ग्राम बरई थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ को दिनांक 05 जुलाई 2023 को मुखबिर की सूचना पर श्रीकृष्ण के ट्यूबवेल ग्राम बरई थाना शमसाबाद से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से प्रयुक्त 03 अदद तमन्चा 315 बोर 08 अदद जिन्दा कारतूस 315 व 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 03 अदद मिस कारतूस 315 बोर व 900 रूपये जामा तलाशी बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा दिनांक 02 अगस्त 2023 को विपक्षी चन्दन पुत्र सर्वेशचन्द्र ग्राम बरई थाना शमासबाद फर्रुखाबाद व अन्य के साथ लड़ाई झगड़े को लेकर उक्त घटना कारित करना बताया।